{"_id":"6af8a88aa2a5a0735d00bc81","slug":"video-block-level-sports-competition-students-from-nahtoli-and-chaurangabihad-dominated-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा
आगरा के जैतपुर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शनिवार को नहटोली के मैदान पर आयोजन किया गया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नहटोली के अंकित प्रथम, गढ़ी बरौली के राघव द्वितीय रहे। लंबी कूद में चौरंगाबीहड़ के श्याम प्रथम, अभय प्रताप द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गढ़ीरम्पुरा की अनामिका प्रथम, नहटोली की प्रियंका द्वितीय रहीं। लंबी कूद में नहटोली की प्रियंका प्रथम, जैतपुर की पूजा द्वितीय रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चौरंगाबीहड़ के कृष्णा प्रथम, गढ़ी बरौली के अंकुश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रैपुरा दीक्षित की वैष्णवी प्रथम, गढ़ी बरौली की लवी द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में चौरंगाबीहड़ ने गढ़ी बरौली को तथा बालिका वर्ग में जैतपुर ने गढ़ी बरौली को हराकर फाइनल जीता। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी में गोपालपुरा ने नहटोली को तथा बालिका वर्ग की कबड्डी में नहटोली ने गढ़ी बरौली को हराकर फाइनल में जीत दर्ज की। क्रीड़ा प्रतियोगिता मनीष गुप्ता, रविन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज मिश्रा, विकास चतुर्वेदी, राघवेन्द्र मिश्रा, योगेन्द्र भदौरिया, प्रीतम सिंह, सत्यवीर सिंह, ब्रजेश बाबू, रामशंकर, सुनील खैर, कुबेर सिंह, अर्जुन सिंह, सुनीता राजपूत ने संपन्न कराई। उदघाटन प्रधान महेश चन्द्र ने तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण पूर्व प्रधान सुरेन्द्रनाथ शर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।