{"_id":"6abd5482912ab2efff07ee96","slug":"video-auto-rickshaw-crashes-into-crane-from-behind-four-injured-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्रेन में पीछे से घुसा ऑटो, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर नगला लोहिया के पास मंगलवार दोपहर क्रेन को बैक करते समय पीछे से सवारियों से भरा ऑटो क्रेन में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नगला लोहिया के पास चालक क्रेन को पीछे की ओर कर रहा था। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर जा रहा सवारियों से भरा ऑटो क्रेन में पीछे से जा घुसा। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में राजेंद्र पुत्र मायाराम निवासी मुराबल, फतेहाबाद, मान सिंह पुत्र बलराम तथा कृष्णा पत्नी मान सिंह निवासी महाराजपुर,अंकुर गुप्ता निवासी फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।