Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Audit of five buildings at SN Medical College completed roofs plaster and walls found to be in dilapidated state
{"_id":"6a9986ff5f0fccfb0b09f908","slug":"video-audit-of-five-buildings-at-sn-medical-college-completed-roofs-plaster-and-walls-found-to-be-in-dilapidated-state-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में पांच भवनों का ऑडिट पूरा, छत-प्लास्टर और दीवारें मिलीं जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में पांच भवनों का ऑडिट पूरा, छत-प्लास्टर और दीवारें मिलीं जर्जर
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पांच पुराने भवनों का ऑडिट कार्य पूरा हो गया है। ऑडिट में इनकी छतें, प्लास्टर और दीवारें जर्जर पाई गई हैं। कई जगह प्लास्टर उखड़ा मिला और सरिया में जंग भी लगी मिली। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, जिसके बाद जल्द ही हाईटेक तरीके से मरम्मत कार्य शुरू होगा। हाल ही में बाल रोग विभाग की छत से प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी। इसके अगले दिन इमरजेंसी में भर्ती खंदारी निवासी आमिर रिजवी के 10 साल के बेटे उमेर की मौत हो गई। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौत का कारण प्लास्टर गिरना बताया। हालांकि, कॉलेज प्राचार्य ने मौत की वजह गंभीर निमोनिया और जन्मजात बीमारी बताई। इस घटना के बाद इमरजेंसी, मेडिसिन विभाग, एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी कॉम्पलेक्स-दो और बाल रोग विभाग के ऑडिट के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई। इसमें उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियर शामिल थे। टीम ने सप्ताह भर इन पांचों भवनों का सर्वे किया, जिसमें सीलन और सीवेज सिस्टम में कमी भी मिली। सबसे ज्यादा जर्जर स्थिति बाल रोग विभाग की इमारत की पाई गई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। संभावना है कि जल्द ही इसके लिए बजट मंजूर होने के साथ मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। यह तकनीक विशेषज्ञों की निगरानी में होगा। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल एंड एलाइड स्पेशियलिटी ब्लॉक, घड़ी वाली इमारत, बाल रोग और एकेडमिक ब्लॉक की मरम्मत का कार्य पहले से चल रहा है। इन कार्यों के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। नए बजट से पुरानी पांचों जर्जर भवनों की मरम्मत और रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।