Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
audience was overwhelmed with emotion while witnessing enactment of birth of Rama and the slaying of Tadaka
{"_id":"6acfa220b58a9236190e0424","slug":"video-audience-was-overwhelmed-with-emotion-while-witnessing-enactment-of-birth-of-rama-and-the-slaying-of-tadaka-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामजन्म और ताड़का वध की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामजन्म और ताड़का वध की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक
आगरा के बाह के प्राचीन रामलीला महोत्सव में हुए रामजन्म एवं ताड़का वध के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला मैदान जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा। मंगलवार की रात हुए मंचन में दर्शाया गया कि राजा दशरथ अपनी श्वेत होती जटाओं को देखकर वृद्धावस्था और तीन विवाह के बाद भी पुत्र नहीं होने से चिंतित हो उठते हैं। वह गुरु वशिष्ठ से वंश वृद्धि का उपाय पूछते हैं। गुरु के निर्देश पर राजा दशरथ अपने जामाता शृंगी ऋषि को बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ का अनुष्ठान कराते हैं। जिससे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। रामजन्म से अयोध्या में खुशी का माहौल होता है। इसके बाद लीला में दर्शाया गया कि राक्षसों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं। वह यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने की अनुमति मांगते हैं। वन में पहुंचने पर भगवान श्रीराम ताड़का और सुबाहु का वध कर ऋषियों को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाते हैं। इस प्रसंग के मंचन के दौरान दर्शकों ने जयकारे लगाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मनोज तिवारी, निशू गर्ग, रमेश शर्मा, उत्तम दुबे, हर्षित गर्ग, सोहित गर्ग, श्याम गुप्ता, संदीप दुबे, शिब्बू पंडित, राकेश पांडे, राजू शर्मा, शानू तिवारी, नवीन मिश्रा, सुनील शर्मा, रमेश कुमार, रिषभ जैन, बोबी गुप्ता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।