Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Congress protests against the Jhota murder case; demands Chief Minister's resignation
{"_id":"6acf4d600830e8e4b40dc9ff","slug":"video-jalandhar-congress-protests-against-the-jhota-murder-case-demands-chief-ministers-resignation-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड के विरोध में जालंधर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड के विरोध में जालंधर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में जालंधर कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा।
जालंधर नॉर्थ से विधायक बाबा हेनरी और पार्षद जसलीन सेठी ने कहा कि संबंधित केमिस्ट के कामकाज के बारे में सभी को जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण ऐसे हालात पैदा हुए और अब पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। नेताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ दिया जाए और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।