Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The best innovator in Fatehabad's 'Seva First Innovation Challenge' will receive one lakh rupees.
{"_id":"6acf4fc693391d77e10ba2ad","slug":"video-the-best-innovator-in-fatehabads-seva-first-innovation-challenge-will-receive-one-lakh-rupees-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर को मिलेंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर को मिलेंगे एक लाख रुपये
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज शुरू किया गया है। इसके तहत देश की समस्याओं के अभिनव और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बुधवार को जिला कार्यालय उदय कमल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ यह डिजिटल अभियान नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर देता है। सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि इनोवेशन चैलेंज जारी रहेगा। प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर को एक लाख रुपये और राज्य स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जोड़ा ने कहा कि सिंचाई में पानी की बचत, सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्यूबवेलों की कार्यक्षमता बढ़ाने, सड़क व औद्योगिक दुर्घटनाएं रोकने और दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी उपकरण बनाने जैसे विषयों पर समाधान आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 13 रक्तदान शिविरों में 478 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम 44 स्थानों पर हुए, जबकि 867 स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में 45,837 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सफाई आयोग के सदस्य चंद्रप्रकाश बोस्ती, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, राहुल सेठी, सोनू व पूनम सिंगला भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।