{"_id":"6aafc428e24d6dbc1200dd88","slug":"video-army-man-allegedly-threatened-over-opposition-to-installing-submersible-pump-in-lane-fir-filed-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गली में सबमर्सिबल लगाने के विरोध पर फौजी को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गली में सबमर्सिबल लगाने के विरोध पर फौजी को धमकाया
आगरा के सदर क्षेत्र में गली के बीच सबमर्सिबल लगाने पर विवाद हो गया। एक पक्ष के फौजी ने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। कुशकुंज नगर, चावली, सीओडी के पास रहने वाले विक्रम सिंह सेना में तैनात हैं। वह वर्तमान में असम में पोस्टेड हैं। वह छुट्टी पर घर आए हैं। उनका आरोप है कि पड़ोसी वीरी सिंह का बेटा आए दिन गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है। गली के बीच में सबमर्सिबल लगाने से उनके बुजुर्ग पिता को ठोकर लगी और वह बाइक से टकरा गए। विक्रम का आरोप है कि आरोपी पक्ष की महिलाएं भी झगड़ने लगीं और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।