फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shubman Gill Reveals India's Batting Order for New Zealand ODI Series, Explains Flexible No. 5 and 6 Plan

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा होगा भारत का बैटिंग ऑर्डर?: शुभमन गिल ने बताया प्लान; शीर्ष-चार में कौन कौन?

Tue, 03 Nov 2026 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत के बल्लेबाजी क्रम की रणनीति बताई। रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और गिल शीर्ष चार में होंगे। पांचवें और छठे नंबर पर केएल राहुल और अक्षर पटेल को परिस्थिति के अनुसार मौका मिलेगा। गिल ने हार्दिक पांड्या की वापसी और अपनी गर्दन की चोट पर भी अपडेट दिया।

विज्ञापन
Shubman Gill Reveals India's Batting Order for New Zealand ODI Series, Explains Flexible No. 5 and 6 Plan
कोहली और रोहित - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम की बल्लेबाजी रणनीति का खुलासा किया है। गिल के मुताबिक, सीरीज में शीर्ष चार बल्लेबाजों का क्रम तय है और इसमें सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज होंगे। वहीं, पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टीम परिस्थिति के अनुसार फैसला करेगी। गिल के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शीर्ष चार में शामिल होंगे। कप्तान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बीच के क्रम में भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Shubman Gill Reveals India's Batting Order for New Zealand ODI Series, Explains Flexible No. 5 and 6 Plan
शुभमन गिल - फोटो : BCCI (videograb)
पांचवें-छठे नंबर पर रणनीति
पहले वनडे से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, 'पांचवें और छठे नंबर के लिए हमारा रुख लचीला रहेगा। शीर्ष चार बल्लेबाज तय हैं और सभी दाएं हाथ के हैं। अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत होगी तो अक्षर भाई बल्लेबाजी के लिए ऊपर आएंगे। मैच की परिस्थिति के हिसाब से केएल भाई भी ऊपर जा सकते हैं।' इस तरह केएल राहुल और अक्षर पटेल को मध्यक्रम में अलग-अलग भूमिकाएं मिल सकती हैं। टीम का मकसद मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill Reveals India's Batting Order for New Zealand ODI Series, Explains Flexible No. 5 and 6 Plan
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
गर्दन की चोट को लेकर गिल ने दिया अपडेट
गिल ने अपनी गर्दन की चोट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन उन्हें गर्दन में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और एक दिन निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

गिल ने कहा, 'कोई परेशानी नहीं है। मैंने करीब डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी की और बिना किसी दिक्कत के फील्डिंग भी किया। सब ठीक है।' गिल इस वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इसके बाद वह इस महीने के अंत में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed