{"_id":"6ae9661674f6498dd80a0395","slug":"up-assembly-elections-2027-election-commission-to-review-preparations-with-dm-of-12-districts-in-agra-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: आगरा में जुटेंगे 12 जिलों के डीएम, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: आगरा में जुटेंगे 12 जिलों के डीएम, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे समीक्षा
Tue, 03 Nov 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 6 नवंबर को आगरा में 12 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक सिकंदरा स्थित ऊर्जा भवन में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के लिए कदमताल शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी 6 नवंबर को आगरा समेत 12 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
ऊर्जा भवन में प्रस्तावित हाई लेवल समीक्षा बैठक की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक हॉल, अधिकारियों के बैठने के स्थान, साउंड व तकनीकी संसाधनों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को रखा। अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और 12 जिलों के डीएम की संख्या के अनुसार मीटिंग हॉल में सुव्यवस्थित सीटिंग प्लान तैयार किया जाए। हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं का पहले से ही ट्रायल करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।