{"_id":"6abb811f9242ceb29d0a4a11","slug":"video-agra-cyber-fraud-phone-hung-for-5-minutes-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल हैंग होते ही खाते से पांच ट्रांजैक्शन, OTP आया न बैंक मैसेज; खाता हो गया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल हैंग होते ही खाते से पांच ट्रांजैक्शन, OTP आया न बैंक मैसेज; खाता हो गया खाली
फतेहपुर सीकरी। ग्राम जौताना निवासी एक व्यवसायी के फोन को हैंग करके साढ़े 99 हजार रुपए साइबर साइबर फ्रॉड के द्वारा उड़ा लिए गए। बता दें रविवार सुबह ग्राम जौताना निवासी बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी तेजवीर सिंह अपने घर पर बैठे थे इसी दरमियान यकायक उनका फोन हैंग हो गया 5 मिनट बाद फोन सही हो गया इसके बाद उन्होंने फोन में देखा कि उनके बचत खाते में से 99500 रुपए का पांच बार में ट्रांजैक्शन हो चुका था। इसके तुरंत बाद उनके द्वारा बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके जानकारी दी जिस पर खाते में होल्ड लगा दिया। जिसके चलते शेष धनराशि बच गई। इसके तुरंत बाद व्यवसायी द्वारा साइबर फ्रॉड के ऑनलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई और थाना पुलिस को भी उक्त मामले में तहरीर दी गई।पीड़ित व्यवसाती ने बताया कि उनके पास ना तो कोई ओटीपी आयी और न ही कोई मैसेज आया और उनके बचत खाते से रुपए अपने आप कट गए। हजारों रुपए की धनराशि कट जाने के बाद व्यावसायी परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।