{"_id":"6abd547a9522353dcf04c312","slug":"video-agra-cho-dies-after-falling-from-fourth-floor-in-lucknow-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में आगरा के सीएचओ की चौथी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में आगरा के सीएचओ की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी पांच सूत्रीय मांगों के लिए चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए आगरा के फतेहाबाद के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) राधाकृष्ण की सोमवार रात एक चार मंजिला इमारत की खिड़की से नीचे गिरने से मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से सीएचओ के परिवार में कोहराम मच गया। राजस्थान के राजाखेड़ा क्षेत्र के हरवल्लभ का पुरा निवासी राधाकृष्ण, फतेहाबाद के पाराैली सिकरवार में सीएचओ के पद पर तैनात थे। वर्ष 2025 में वह बदायूं से स्थानांतरण के बाद फतेहाबाद आए थे। वह पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फतेहाबाद से गए 25 सीएचओ के दल का हिस्सा थे। साथियों के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:30 बजे राधाकृष्ण कमरे से उठकर बाहर गए थे। इसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गए। गिरते समय पहली मंजिल पर लगे एसी के ऊपर गिरने से तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर पहली मंजिल पर सो रहे लोग बाहर आए, तो राधाकृष्ण लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़े मिले। साथियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसीएचओ यूपी संघ के जिलाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि फतेहाबाद से 25 साथी धरने में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। इनमें से चार साथी चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में ठहरे हुए थे। खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। रात में राधाकृष्ण उठे और खिड़की से नीचे गिर गए, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राधाकृष्ण अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।