{"_id":"6a96dbebfa35e503fa07472c","slug":"video-acp-ram-pravesh-removed-from-sadar-circle-amisha-singh-given-charge-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंस्पेक्टर के बाद एसीपी पर गिरी गाज, सदर सर्किल से हटे राम प्रवेश; अमीषा सिंह को मिला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंस्पेक्टर के बाद एसीपी पर गिरी गाज, सदर सर्किल से हटे राम प्रवेश; अमीषा सिंह को मिला चार्ज
आगरा के थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के बाद एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता पर भी गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को उन्हें सदर से हटा दिया। उन्हें एसीपी कानून व्यवस्था बनाया गया है। नौ माह में उन्हें दूसरी बार हटाया गया। उनके स्थान पर एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सदर स्थित नंद प्लाजा में कैफे संचालित मिले थे। इनमें बने केबिन युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे। एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया था। पुलिस की मिलीभगत सामने आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया था। इससे पहले एसीपी रामप्रवेश गुप्ता के खिलाफ दिसंबर 2025 में भी कार्रवाई हुई थी। तब किरावली थाने में किसान की पिटाई की गई थी। रामप्रवेश गुप्ता अछनेरा सर्किल में तैनात थे। चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। वहीं एसीपी हरीपर्वत आईपीएस बजरंग प्रसाद को बनाया गया है। वह मूलरूप से बस्ती के रहने वाले हैं। उनके अलावा एसीपी खेरागढ़ प्रीता को एसीपी ऑफिस बनाया गया है। एसीपी ऑफिस सुनीता चौहान को एसीपी खेरागढ़ बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।