{"_id":"6a958b114cd34c1efe0e9197","slug":"video-500-metre-queue-of-vehicles-builds-up-on-expressway-after-raksha-bandhan-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन के बाद एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की 500 मीटर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन के बाद एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की 500 मीटर लंबी कतार
रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद लोगों के वापस लौटने और ड्यूटी पर जाने के चलते रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। टोल प्लाजा-21 पर लखनऊ से आगरा जाने वाली सात लाइनों में करीब 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की संख्या बढ़ने से एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। टोल पार करने में वाहन चालकों को करीब 10 से 15 मिनट का समय लगा। रविवार दोपहर करीब तीन बजे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-21 पर वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। रक्षाबंधन के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस लौट रहे थे। इसके अलावा छुट्टी समाप्त होने के बाद लोग ड्यूटी और काम पर जाने के लिए भी लौट रहे थे। इसके चलते लखनऊ से आगरा जाने वाली सातों लाइनों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले तक वाहनों की कतार पहुंच गई। टोल पार करने के लिए वाहन चालकों को करीब 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वाहन धीमी गति से चलते रहे। हालांकि टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कर्मचारी लगे रहे। बताया गया कि सामान्य दिनों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा-21 से प्रतिदिन करीब 12 से 13 हजार वाहन गुजरते हैं। रक्षाबंधन के बाद रविवार को वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। शाम करीब आठ बजे तक वाहनों की संख्या सामान्य होने लगी और टोल प्लाजा पर यातायात पहले की तरह सुचारू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।