{"_id":"6abd5057a594cbbd020b0b6a","slug":"video-1034-lakh-in-old-currency-notes-recovered-from-brother-in-law-duo-accused-of-silver-fraud-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चांदी ठगी के आरोपी जीजा-साले से मिले 10.34 लाख के पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चांदी ठगी के आरोपी जीजा-साले से मिले 10.34 लाख के पुराने नोट
आगरा में कारोबारी से 10 किलो चांदी खरीद कर कागज की गड्डी थमाने वाले जीजा-साले को पुलिस ने पकड़ा तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। आरोपियों की कार से 10.34 लाख रुपये के पुराने नोट (बंद हो चुके 500 के नोट) बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों से इन नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि इटावा निवासी इरशाद अली न्यू आगरा थाना क्षेत्र में जोया आर्नामेंट के नाम से फर्म संचालित करते हैं। इरशाद से गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी अमन वर्मा और उसके साले सचिन वर्मा निवासी दिल्ली ने 10 किलो चांदी खरीदी थी। पूर्व में दोनों समय से रुपयों का भुगतान करते थे। इस बार 28 सितंबर को आरोपियों ने पांच सौ रुपयों की दो गड्डियां दीं। इरशाद ने भी उन्हें एक बार देखकर जेब में रख लिया। बाद में देखा तो गड्डियों में आगे-पीछे सिर्फ दो नोट लगे थे बाकी कागज थे। ठगी का एहसास होने पर इरशाद ने आरोपियों से बात की। उन्हें अपनी बातों में लगाकर फिर से आगरा बुलाया। इस पर आरोपी तैयार हो गए। उधर इरशाद ने थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पहले से तैयार पुलिस ने दोनों आरोपियों को भगवान टॉकीज चौराहे से धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसकी डिकी में 10.34 लाख रुपये के अप्रचलित 500 और 2000 के नोट बरामद हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।