{"_id":"685d0dbd2b05df5d30090695","slug":"video-union-minister-kiren-rijiju-held-a-press-conference-in-shimla-know-what-he-said-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शिमला में की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शिमला में की पत्रकार वार्ता, जानिए क्या बोले
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:37 PM IST
Link Copied
केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने आपातकाल को याद करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घेरा। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया कि आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। कैबिनेट बैठक में कहा गया है कि लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत सांविधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं पार्टी इस प्रस्ताव को देश के जन-जन तक पहुंचने में कार्य करेगी क्योंकि लोकतंत्र को जिंदा रखने की जिम्मेदारी देश के प्रति एक व्यक्ति की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली गई थी। यहां तक की मीडिया एवं न्यायपालिका की भी स्वतंत्रता पर लगाम लगा दी गई थी। उस समय की सरकारें चाहती थीं कि देश की ज्यूडिशरी एक परिवार के प्रति समर्पित हो, उसे समय की कांग्रेस सरकार का यह रुख था कि एक परिवार देश पर राज करें और एक तरफ लोकतंत्र मर जाए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में विपक्ष छोटी सी किताब लेकर घूम रहा है और संविधान बचाने की गुहार लगा रहा है। हम उनको याद दिलाना चाहते हैं कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो संविधान को जागरूक करने के लिए एक यात्रा का आयोजन करते थे, जिसके बाद देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, आज से पहले कभी देश में संविधान दिवस मनाया ही नहीं जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।