{"_id":"6a9a7beadbc4aa8c010aa6ec","slug":"video-shimla-janmashtami-radha-krishna-temple-devotees-queue-2026-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की लंबी कतार दोपहर तक बढ़कर राम बाजार तक पहुंच गई।
भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर जारी है। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में रात 12 बजे होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भी खासा उत्साह है। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और उत्सव मनाया जाएगा।
शहर में जन्माष्टमी के चलते बाजारों और मंदिरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद ले रहे हैं। मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पर्व का उत्सवी माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।