फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiksha Samvad Campaign: Himachal schools to host open discussions on all issues, not just academics.

शिक्षा संवाद अभियान: हिमाचल के स्कूलों में अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, हर मुद्दे पर होगी खुली चर्चा

Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

 सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर फैसले सिर्फ दफ्तरों में नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय की मौजूदगी में होंगे।  राज्य के सभी स्कूलों में पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से शिक्षा संवाद की शुरुआत की जा रही है। 

विज्ञापन
Shiksha Samvad Campaign: Himachal schools to host open discussions on all issues, not just academics.
स्कूलों में पढ़ाई के साथ हर मुद्दे पर होगी खुली चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा व्यवस्था को लेकर फैसले सिर्फ दफ्तरों में नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय की मौजूदगी में होंगे। राज्य के सभी स्कूलों में पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से शिक्षा संवाद की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत स्कूल प्रबंधन समितियां, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि और शिक्षक एक मंच पर बैठकर छात्रों की पढ़ाई, सुविधाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य स्कूलों और समुदाय के बीच संवाद बढ़ाना तथा शिक्षा व्यवस्था में लोगों की भागीदारी को मजबूत बनाना है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए 5 सितंबर के अलावा 31 दिसंबर 2026 और 28 फरवरी 2027 को भी शिक्षा संवाद आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक कार्यक्रम के तीन दिन के भीतर जिलावार कार्रवाई रिपोर्ट भी भेजनी होगी। यह पहल केंद्र सरकार की नई एसएमसी गाइडलाइंस-2026 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप लागू की जा रही है, जिसके तहत स्कूलों को समुदाय से जोड़ने और निर्णय प्रक्रिया में स्थानीय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों ने आज सीसीटीवी का ब्योरा न भेजा तो होगी कार्रवाई
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी आधारित लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों को अंतिम रिमाइंडर जारी करते हुए 5 सितंबर तक सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ब्योरा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी परीक्षा केंद्र निर्धारित समय-सीमा की अनदेखी न करे। प्रत्येक केंद्र को सीसीटीवी कैमरों की संख्या, स्थिति एवं एंगल, परीक्षा कक्ष की कवरेज तथा बैठक व्यवस्था सहित मांगी गई जानकारी निर्धारित गूगल फॉर्म में उपलब्ध करवानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed