Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People face difficulties due to the lack of regular bus service to Pagog.

Shimla News: पगोग के लिए नियमित बस सेवा नहीं होने से लोग परेशान

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People face difficulties due to the lack of regular bus service to Pagog.
सुबह की बसें समय पर नहीं आती, लोगों ने आरएम कार्यालय में उठाया मामला, आंदोलन की धमकी
विज्ञापन

छात्रों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पगोग पंचायत में एचआरटीसी की नियमित बस सेवा नहीं मिल रही है। शहर से महज पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित इस पंचायत के लिए समय पर बसें उपलब्ध न होने का खामियाजा स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
कई बार बस का इंतजार करते-करते विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के बजाय वापस घर लौटना पड़ता है। वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों और अन्य जरूरी काम से शहर पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी से सटी पगोग पंचायत से रोजाना हजारों लोग स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों के लिए आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद सुबह के समय एचआरटीसी की नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं किसी बुजुर्ग या अन्य मरीज को उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़े तो उन्हें टैक्सी के लिए 500 रुपये तक खर्च कर ऑकलैंड पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


पंचायत के स्थानीय निवासी हेमचंद शर्मा, रमा, ललिता, गीता ठाकुर, बबीता शांडिल, सुरेंद्र वर्मा, कौशल्या देवी, जोगिंद्र, मीना रावत, रमा देवी, पूर्णचंद, रमेश, नंदलाल, हीरा सिंह और रोशन लाल का कहना है कि सुबह आठ बजे चलने वाली बस नियमित रूप से नहीं आती है। कभी बस साढ़े आठ बजे पहुंचती है तो कभी आती ही नहीं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सुबह साढ़े दस बजे पगोग से चलने वाली बस भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही है। इससे लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम शर्मा ने बताया कि बसों की अनियमित आवाजाही का मामला आरएम अंकुर वर्मा के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। आरएम अंकुर वर्मा ने कहा कि इस रूट पर बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। हाल ही में लोगों की मांग के अनुसार एक अतिरिक्त बस भी इस रूट पर लगाई गई है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेयर पार्ट्स न होने के कारण ऑफ रोड हैं बसें
शहर में करीब 40 बसें अभी ऑफ रोड हैं। बसों के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने के कारण ये वर्कशॉप में खड़ी हैं। इस वजह से कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, उच्च अधिकारियों के समक्ष यह मामला कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। फील्ड में तैनात अधिकारियों का कहना है कि स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध होते ही बंद पड़े रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article