Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   45% occupancy in city hotels over the weekend

Shimla News: वीकेंड पर शहर के होटलों में 45 फीसदी आक्युपेंसी

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
45% occupancy in city hotels over the weekend
शिमला। वीकेंड पर राजधानी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल और बाजार गुलजार रहे। रिज मैदान, मालरोड और लोअर बाजार में शनिवार को दिनभर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

भीड़ के चलते कई जगह पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में शनिवार सुबह से ही दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और राजस्थान समेत आसपास के राज्यों से पर्यटक शिमला घूमने पहुंचे। पर्यटक एचपीटीडीसी की लिफ्ट से होते हुए मालरोड पहुंचे। यहां से रिज मैदान पर सुहावने मौसम के बीच घूमने-फिरने के साथ फोटोग्राफी का आनंद लिया। वहीं लोअर बाजार में भी खरीदारी के लिए पर्यटकों की भीड़ रही। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। प्रमुख सड़कों और बाजारों के आसपास वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वीकेंड पर पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबार और बाजारों में रौनक देखने को मिली। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शनिवार शाम तक होटलों में करीब 45 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। दिल्ली से काफी संख्या में पर्यटक शिमला घूमने आए हैं और कई दिनों तक यहां ठहरे हुए हैं। इसके अलावा पंजाब से भी बड़ी संख्या में पर्यटक समूहों में घूमने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article