Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Government should soon increase the honorarium of mid-day meal workers: Union

मिड डे मील वर्करों का मानदेय जल्द बढ़ाए सरकार : यूनियन

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should soon increase the honorarium of mid-day meal workers: Union
मशोबरा ब्लॉक की बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

10 माह के वेतन को 12 में बांटकर देने के फैसले का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मिड-डे-मील वर्कर यूनियन ने सम्मानजनक वेतन न मिलने पर रोष जताया है। वर्करों का कहना है कि बेहद कम मानदेय मिलने के कारण उनके लिए परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
मिड-डे-मील वर्कर यूनियन कसुम्पटी (मशोबरा ब्लॉक) की बैठक में वर्करों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की अध्यक्ष शांति देवी ने की। इस दौरान देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बालक राम और यूनियन अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम लोगों के लिए परिवार का गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में मेहनतकश वर्ग के सामने आजीविका का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

मिड-डे-मील वर्कर सरकारी स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने 10 माह के वेतन को 12 महीनों में बांटकर देने के फैसले का भी विरोध किया। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से वर्करों की आर्थिक परेशानियां और बढ़ गई हैं। मिड-डे-मील वर्करों को पहले ही बहुत कम मानदेय मिलता है। ऐसे में महंगाई के दौर में आर्थिक संकट का सामना कर रही हजारों महिलाओं की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। बैठक में रेखा देवी, सुमन, सुनीता, योजना, कांता देवी, अंजना, विमला, अंजू, बबली, रीता, अनीता, लता, आशा, सावित्री और जगत राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article