{"_id":"671a1262a5faa3ddd0065cdc","slug":"video-shankaracharya-avimukteshwaranand-saraswati-boycotted-the-program-at-ram-mandir-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राम मंदिर शिमला में कार्यक्रम का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया बहिष्कार, कार्यक्रम संयोजक ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राम मंदिर शिमला में कार्यक्रम का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया बहिष्कार, कार्यक्रम संयोजक ने ये कहा
उत्तर दिशा के ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 पहली बार राजधानी शिमला पहुंचे।। शंकराचार्य गो हत्या को रोकने और गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए राजधानी के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में गो ध्वज की स्थापना की। इसके बाद शहर के श्रीराम मंदिर में धर्मसभा का आयोजन रखा गया था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और जाखू मंदिर से ही संदेश दिया। साईं की मूर्ति होने की वजह से शंकराचार्य श्रीराम मंदिर नहीं गए। शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार ने यह जानकारी दी। कहा कि हालांकि, इस पर मंदिर के ट्रस्टी भी शंकराचार्य से मिले और आश्वासन दिया कि जल्द बैठक कर साईं की प्रतिमा को मंदिर से हटाया जाएगा। इसी आधार पर राम मंदिर में भी एक गो ध्वज की स्थापना की गई। इसके बाद शंकराचार्य देहरादून के लिए रवाना हो गए। शंकराचार्य बुधवार रात को शिमला पहुंचने के बाद न्यू शिमला में अपने किसी अनुयायी के घर रुके थे। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र पांडेय की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।