{"_id":"6ae6b50b1b224209c90c5d6a","slug":"shimla-manali-heli-taxi-service-diwali-fare-6271-rupees-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: दिवाली से शिमला-मनाली के बीच शुरू होगी हेली टैक्सी, एक तरफ का किराया 6,271 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: दिवाली से शिमला-मनाली के बीच शुरू होगी हेली टैक्सी, एक तरफ का किराया 6,271 रुपये
Sun, 01 Nov 2026 09:12 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:12 AM IST
सार
दिवाली पर हिमाचल आने वाले पर्यटकों को शिमला और मनाली के बीच हेली टैक्सी सेवा की सौगात मिलने जा रही है। पवन हंस लिमिटेड ने एक तरफ का किराया 6,271 रुपये निर्धारित किया है और जल्द ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। इस सेवा से पर्यटकों को सड़क के लंबे सफर से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हेली टैक्सी (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों को एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। शिमला और मनाली के बीच जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। इस सेवा के शुरू होने से पर्यटक सड़क के लंबे और थकाऊ सफर के बजाय हेलीकॉप्टर से दोनों पर्यटन स्थलों के बीच आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
पवन हंस लिमिटेड ने इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कंपनी ने शिमला से मनाली के बीच एक तरफ का किराया 6,271 रुपये निर्धारित किया है। जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए पवन हंस ने 21 अक्तूबर से चुनिंदा रूटों पर उड़ानें शुरू कर दी हैं। इसके तहत शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर के बीच एक तरफ का किराया 3,637 रुपये और रामपुर से रिकांगपिओ के बीच 4,264 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और शिमला के बीच भी रोजाना सुबह और शाम नियमित हेली टैक्सी सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
दिवाली, क्रिसमस और नए साल के दौरान हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है। ऐसे में शिमला-मनाली हेली टैक्सी सेवा सीमित समय में यात्रा करने वाले सैलानियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। इससे प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पवन हंस लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार नागदवने ने बताया कि शिमला-मनाली और मनाली-शिमला के बीच हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी।