फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain and snowfall expected in several areas in two days; Kukumseri’s temperature drops

हिमाचल माैसम: कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ताबो का पारा शून्य में, जानें पूर्वानुमान

Sat, 31 Oct 2026 03:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

 प्रदेश के कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall expected in several areas in two days; Kukumseri’s temperature drops
हिमाचल में बिगड़ेगा माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ केंद्रों पर अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Trending Videos

 न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के करीब रहा। कुछ स्थानों पर यह सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। उच्च पहाड़ियों में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मध्य पहाड़ियों में यह छह से 17 डिग्री सेल्सियस और निचले पहाड़ियों/मैदानों में 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी कुछ स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 1 और 2 नवंबर को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 3 से 6 नवंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

इन जिलों में बरसेंगे बादल
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 1 और 2 नवंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मंडी और किन्नौर में 2 नवंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने अगले सात दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

 न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.9, कल्पा 4.4 , धर्मशाला 13.8, ऊना 12.4, नाहन 14.0, केलांग 1.1, पालमपुर 10.0, सोलन 10.2, मनाली 5.9 , कांगड़ा 13.1, मंडी 13.5, बिलासपुर 11.5, कुफरी 7.4, भुंतर 12.0, सेऊबाग 8.8, बरठीं 13.8, पांवटा साहिब 17.0, ताबो 0.3 व बजाैरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed