{"_id":"6a3f62f1b13cfbaae90f7c9d","slug":"video-sfi-staged-a-protest-during-the-hpu-ec-meeting-and-demanded-action-on-their-demands-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचपीयू ईसी बैठक के दौरान एसएफआई ने किया प्रदर्शन, विधायक जनारथा को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचपीयू ईसी बैठक के दौरान एसएफआई ने किया प्रदर्शन, विधायक जनारथा को साैंपा ज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की बैठक के दौरान शनिवार को एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों पर लगातार फीस का बोझ बढ़ा रहा है और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने प्रो वाइस चांसलर का पद समाप्त करने सहित छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्यकारिणी परिषद् से निर्णय लेने की मांग उठाई। एसएफआई ने कहा कि 19 मई को सौंपे गए पांच ज्ञापनों में उठाए गए सभी विषयों पर परिषद कार्रवाई करे। संगठन ने नियुक्तियों, यूजीसी सीएएस पदोन्नतियों और वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, छात्र केंद्रीय संघ चुनाव बहाल करने, डे-स्कॉलर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने, नए छात्रावासों के निर्माण, भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा, विभागाध्यक्षों की नियुक्तियों में पारदर्शिता, नव निर्मित शैक्षणिक भवन की लागत की जांच और सार्वजनिक धन के विवेकपूर्ण उपयोग सहित 17 मांगें रखीं। एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई ने शहरी विधायक हरीश जनारथा को ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान तीनों संगठनों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।