{"_id":"68511e1ac50d3b96c902549c","slug":"video-hpu-vice-chancellor-honoured-meritorious-students-with-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू सभागार में कुलपति ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू सभागार में कुलपति ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजे मेधावी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में मंगलवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि और राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रिसिंपल डॉ. मनीषा कोहली विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष करवाता है। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान शिमला की रही। समारोह में उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनका अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण 14 जून तक हो चुका है। भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में करीब 27 स्कूलों के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।