{"_id":"6af2bdfec31750587c0baf24","slug":"video-himachal-weather-forecast-rain-snowfall-shimla-sunshine-november-2026-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान; शिमला में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान; शिमला में खिली धूप
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:18 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। मंगलवार को राजधानी शिमला में सुबह से धूप खिली रही और मौसम साफ नजर आया। हालांकि, प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले दिनों के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। 13 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए भी चेतावनी दी गई है।
इसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से प्रदेश के ठंडे क्षेत्रों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है।
इस बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में यह 0.1 डिग्री और केलांग में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान में भी आने वाले दिनों में कमी दर्ज होने का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।