Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nepal Tagged Vulture Travels 600 KM to Pong, Kangra

हिमाचल प्रदेश: नेपाल से 600 किलोमीटर उड़कर कांगड़ा पहुंचा दुर्लभ गिद्ध, पौंग में साथी के साथ बनाया घोंसला

Tue, 10 Nov 2026 11:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

नेपाल में सैटेलाइट ट्रांसमीटर और लाल पहचान रिंग पहनाया गया सफेद पीठ वाला दुर्लभ गिद्ध करीब 600 किलोमीटर की उड़ान भरकर कांगड़ा पहुंचा है।

विज्ञापन
Nepal Tagged Vulture Travels 600 KM to Pong, Kangra
नेपाल से 600 किलोमीटर उड़कर कांगड़ा पहुंचा गिद्ध! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेपाल से करीब 600 किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति का एक सफेद पीठ वाला गिद्ध कांगड़ा पहुंच गया है। हिमाचल के पौंग क्षेत्र में इसे एक साथी के साथ घोंसले पर बैठे देखा गया है। सफेद पीठ वाले इस वयस्क गिद्ध की मौजूदगी ने देश-विदेश के वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दुर्लभ घटना गिद्धों की लंबी दूरी की आवाजाही और उनके प्रजनन व्यवहार को बारीकी से समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर इस पक्षी का हिमाचल पहुंचना इसके सुरक्षित आवास की तलाश को भी दर्शाता है। इस वयस्क गिद्ध को 16 मार्च, 2026 को नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग, बर्ड्स कंजर्वेशन नेपाल और आरएसपीवी की संयुक्त टीम ने इस पर सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाया था। इसकी सटीक पहचान बनाए रखने के लिए इसकी टांग में जे-81 पहचान संख्या वाली लाल रंग की रिंग भी पहनाई गई थी। सैटेलाइट ट्रांसमीटर और इस विशेष रिंग के माध्यम से ही विशेषज्ञ इसकी गतिविधियों और उड़ान के मार्ग पर लगातार नजर रख पाए। नेपाल से उड़ान भरने के बाद इसका कांगड़ा के पौंग क्षेत्र तक पहुंचना और वहां घोंसला बनाना इस बात का प्रमाण है कि यह क्षेत्र इन संकटग्रस्त पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रास्ते अप्रैल में पहुंचा हिमाचल
गिद्ध जीवविज्ञानी माल्याश्री भट्टाचार्य ने बताया कि रिहाई के बाद यह गिद्ध करीब दो सप्ताह तक शुक्लाफांटा और आसपास के क्षेत्रों में रहा। इसके बाद उत्तराखंड होते हुए अप्रैल 2026 के मध्य में हिमाचल पहुंचा। तब से यह पौंग क्षेत्र के लगभग 45 किलोमीटर के दायरे में सक्रिय रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, इसने यहां एक साथी भी बना लिया है और 4 नवंबर, 2026 को इसे पौंग क्षेत्र में घोंसले पर बैठे देखा गया। 
 

प्रजनन स्थल और संरक्षण की आवश्यकता
माल्याश्री भट्टाचार्य ने बताया कि कांगड़ा क्षेत्र सफेद पीठ वाले गिद्धों का महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। जंगलों में आग, अत्यधिक बिरोजा निकालने और पेड़ों की कटाई से इनके प्राकृतिक आवास पर खतरा बढ़ रहा है। नेपाल और भारत के बीच समन्वित संरक्षण आवश्यक है। सैटेलाइट निगरानी और पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवाओं पर नियंत्रण गिद्धों के भविष्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed