{"_id":"66cd84823cc4802eb608998b","slug":"video-himachal-vidhansabha-monsoon-session-there-was-uproar-in-the-house-opposition-staged-a-walkout","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। लेकिन सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामा हुआ और विपक्ष ने वाकआउट किया। शोकोद्गार के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल की घोषणा की तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सारा काम रोककर विपक्ष की ओर से दिए गए नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा मांगी। विपक्ष ने नियम 67 के तहत कानून-व्यवस्था विषय पर एक स्थगन प्रस्ताव दिया। इस पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। नोकझोंक के बीच विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कल ही ट्रक यूनियन के दो गुटों में झगड़ा हुआ। ये तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लेनदेन में कोई हिसाब नहीं मिला। 14-15 लोग डंडे लेकर पहुंचे। इनमें से एक की तो मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य पीजीआई में गंभीर रूप से घायल अवस्था में दाखिल है। एक अन्य पंचकूला में है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने को मिल रहे हैं। यह चिंता का विषय हो गया है। सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जबसे सरकार बनी है, तबसे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।