Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gadar front protest shimla constitution day 13 point demands cm meeting

शिमला: 'दो मिनट की औपचारिक मुलाकात नहीं, दो घंटे चाहिए', अंबेडकर चौक से सीएम से रवि कुमार दलित की अपील

Thu, 26 Nov 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:57 PM IST
gadar front protest shimla constitution day 13 point demands cm meeting
संविधान दिवस के अवसर पर गदर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के संयोजक रवि कुमार दलित ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय विशेष ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। रवि कुमार दलित ने मुख्यमंत्री से इन विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय मांगा। उनका कहना है कि केवल ज्ञापन स्वीकार करने या औपचारिक आश्वासन देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता जताने के साथ-साथ उन लोगों की समस्याओं को भी सुनना जरूरी है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित हैं। उनके अनुसार संविधान के मूल्यों को वास्तविक रूप से लागू करने के लिए समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। गदर फ्रंट की ओर से दिए गए ज्ञापन में शिमला के रिज मैदान पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने, चौड़ा मैदान स्थित उनके नाम से जुड़े पुस्तकालय को अंबेडकर साहित्य और सामाजिक न्याय के अध्ययन के लिए समर्पित करने तथा अंबेडकर चौक पर सुरक्षा, सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। ज्ञापन में सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में SC/ST आरक्षण रोस्टर की समीक्षा कर बैकलॉग पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग भी उठाई गई है। इसके साथ ही SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। गदर फ्रंट ने सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के साथ सेहब समिति के कर्मचारियों की वेतन एवं सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी है। गरीब और भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों को शामलात भूमि के कानूनी प्रावधानों के अनुरूप आवासीय भूमि और पुनर्वास उपलब्ध करवाने की नीति बनाने का मुद्दा भी ज्ञापन में शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग को कानून के माध्यम से प्रभावी वैधानिक शक्तियां देने, SC, ST और OBC विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व छात्रावास जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में वंचित समाज की समस्याओं के लिए सीधा संवाद तंत्र बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन में शिमला के रेहड़ी-फड़ी और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों की आजीविका सुरक्षित रखने तथा स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम, 2014 के अनुसार उनके पुनर्वास और उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई है। साथ ही वाल्मीकि जयंती पर गरीब वाल्मीकि परिवारों के सर्वेक्षण और पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा पर हुई कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग की गई है। रवि कुमार दलित ने मांग की कि मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, गृह, कार्मिक, शहरी विकास, ग्रामीण विकास और शिक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हों। नगर निगम शिमला के प्रतिनिधियों को भी बैठक में बुलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा के बाद निर्णय, समयबद्ध कार्ययोजना और लिखित कार्यवाही तय होनी चाहिए। विशेष रूप से वाल्मीकि परिवारों के सर्वेक्षण और पुनर्वास से संबंधित घोषणा पर अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। 'संघर्ष अन्याय और भेदभाव के खिलाफ है' रवि कुमार दलित ने कहा कि उनका संघर्ष किसी जाति, धर्म, समाज या राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं है, बल्कि जातिगत भेदभाव, छुआछूत, अन्याय और असमानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गदर फ्रंट सरकार से टकराव नहीं, बल्कि संवाद और समाधान चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर को व्यवस्थित करने के नाम पर रेहड़ी-फड़ी और छोटे कारोबार के जरिए परिवार चलाने वाले गरीब लोगों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए। गदर फ्रंट संयोजक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के साथ गंभीर संवाद का अवसर मिलने तक अंबेडकर चौक पर उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “हम दो घंटे मांग रहे हैं, दो मिनट की औपचारिक मुलाकात नहीं। यह समय किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के लिए है जिनकी उम्मीदें सामाजिक न्याय और संविधान से जुड़ी हैं।” फिलहाल ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर सरकार की ओर से किसी प्रतिक्रिया या बैठक के समय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में तंबाकू नियंत्रण अभियान में 34 चालान जारी

26 Nov 2026

VIDEO: 90 फीसदी एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर, बीमारियां नहीं हो रही ठीक

26 Nov 2026

VIDEO: एक सप्ताह में नहरों की टेल तक पहुंचाएं पानी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

26 Nov 2026

VIDEO: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सुरक्षा विहार और डायमंड सिटी में सीसी सड़क का किया शिलान्यास।

26 Nov 2026

VIDEO: दो कश्तियों में सवार गुलशन की दोनों राहें बंद, प्रेमिका टंकी पर चढ़ी तो खुला राज; दुल्हन भी छोड़ गई साथ

26 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: आस्था पर अव्यवस्था भारी, लक्खी मेले में श्रद्धालु परेशान

26 Nov 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत संदिग्ध नशा तस्करों पर कैथल पुलिस की लगातार कार्रवाई

26 Nov 2026
विज्ञापन

रोहतक में गैंगवार का खूनी खेल, ढाबे पर खाना खा रहे चार लोगों को गोलियों से भूना

26 Nov 2026

अमृतसर में नाै पिस्तौल, 1.313 किलो हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

26 Nov 2026

रोहतक में गैंगवार के चलते दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार की हत्या

26 Nov 2026

सुल्तानपुर: गोकशी के मामले में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

26 Nov 2026

फिरोजपुर कैंट में मिठाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की जांच, चांदी की वर्क के सैंपल लिए

अयोध्या: डीसीएम की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर, बाइक सवार और अर्टिगा चालक की गई जान

26 Nov 2026

उज्जैन: सूरज-सा दमके बाबा महाकाल, भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर किया आलौकिक शृंगार, दर्शन को उमड़े भक्त

26 Nov 2026

VIDEO: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपति ने पीटा, वीडियो वायरल।

26 Nov 2026

VIDEO: छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे; नकदी-सिगरेट समेट ले गए।

26 Nov 2026

VIDEO: बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, टॉपरों को मिलेंगे 51 और 31 हजार।

26 Nov 2026

VIDEO: निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा कोसी, निकली भव्य शोभायात्रा।

26 Nov 2026

VIDEO: यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना।

26 Nov 2026

VIDEO: तमंचा साफ करते समय अचानक चली गोली, दोस्त की जांघ में लगी।

26 Nov 2026

VIDEO: छह दिसंबर को बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा से 30 हजार लोग जाएंगे लखनऊ।

26 Nov 2026

VIDEO: टैंक चौराहे पर पुलिस बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, टेंपो भी भिड़ा; दो किमी तक थम गई वाहनों की रफ्तार।

26 Nov 2026

किसान दिवस पर किसानों ने उठाईं समस्याएं;video

26 Nov 2026

लाइसेंसी दुकानों से खरीदकर जमा की 11 लाख की शराब, बिहार भेजने की थी तैयारी; VIDEO

26 Nov 2026

टांडाकला-कैथी के बीच पीपा पुल शुरू, वाराणसी जाना हुआ आसान; VIDEO

26 Nov 2026

हापुड़ में 1.70 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे

25 Nov 2026

केयरटेकर ने रची बुजुर्ग महिला के घर लूट की साजिश, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार

25 Nov 2026

फरीदाबाद में वैक्यूम आधारित मशीनों से साफ होगा कूड़ा

25 Nov 2026

फरीदाबाद शहर में लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण

25 Nov 2026

कानपुर: वार्ड 110 के पार्षद और पूर्व पार्षद पर बीच सड़क में मारपीट

25 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed