Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aspire Eleven defeated Chudeshwar Legends Sirmaur by 8 wickets.

Shimla News: एस्पायर इलेवन ने चुड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर को 8 विकेट से दी शिकस्त

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aspire Eleven defeated Chudeshwar Legends Sirmaur by 8 wickets.
प्रो-एचपीसीएल में किया दमदार प्रदर्शन, रमन बिश्नोई ने नाबाद 56 और सुनील ने 34 रन बनाए
विज्ञापन

महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चौपाल ने शिमला टाइटंस को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पंथाघाटी के पास पड़ेची गांव स्थित शिमला खेल मैदान में चल रही प्रो-एचपीसीएल क्रिकेट लीग सीजन-4 के पूल-बी के मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार वीरवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एस्पायर इलेवन ने चुड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर को आठ विकेट से हराया। चुड़ेश्वर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में एस्पायर इलेवन ने 8.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर जीत दर्ज की। रमन बिश्नोई ने नाबाद 56 और सुनील ने 34 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चौपाल ने शिमला टाइटंस को सात विकेट से शिकस्त दी। शिमला टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसके जवाब में महेश्वर की टीम ने 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। विनय असवाल ने नाबाद 54 और सुनोहित घेड़ता ने 42 रन की पारी खेली। तीसरे मुकाबले में एस्पायर इलेवन ने शिलोनबाग रॉयल्स को छह विकेट से हराया। शिलोनबाग रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में एस्पायर इलेवन ने 11.2 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रन बनाकर जीत हासिल की। सुनील ने नाबाद 77 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अमित ठाकुर ने 37 और वीनू दीवान ने 40 रन बनाए। कमेटी के सदस्य स्वप्निल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन तीन दिसंबर को होगा।
विज्ञापन



एस्पायर इलेवन अंक तालिका में प्रथम
प्रतियोगिता में अब तक खेले गए मैचों के बाद एस्पायर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीतकर छह अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। एस्पायर का नेट रन रेट 4.059 है। वहीं महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चौपाल की टीम चार मुकाबलों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 0.849 है। तीसरे स्थान पर राइजिंग स्टार बल्देयां की टीम चार अंकों के साथ बनी हुई है। शिलोनबाग रॉयल्स भी चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है। चुड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर और शिमला टाइटंस दो-दो अंकों के साथ क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article