{"_id":"6b084be63e004d49a702e0a3","slug":"sfi-sounds-a-clarion-call-for-the-restoration-of-student-union-elections-shimla-news-c-19-sml1002-825886-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्र संघ के चुनाव की बहाली \nको एसएफआई ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्र संघ के चुनाव की बहाली को एसएफआई ने भरी हुंकार
विज्ञापन
डीसी कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक निकाली रैली
2027 में छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं होने पर दी आंदोलन की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संविधान दिवस पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की शिमला जिला कमेटी ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक विरोध रैली निकाली।
रैली में करीब 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के समापन पर छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ लेकर संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई शिमला शहरी सचिव प्रवेश ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, लेकिन वर्तमान में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नावेद आलम ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों, युवाओं और आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई गई। एसएफआई नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बंद होने के कारण छात्रों के पास अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक मंच नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्ष 2027 में छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।