{"_id":"6b08426c9e42e2857a0bfff1","slug":"even-with-ownership-rights-one-cannot-evict-without-following-the-legal-process-shimla-news-c-19-sml1002-825759-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मालिकाना हक होने पर भी कानूनी प्रक्रिया \nको अपनाए बिना नहीं कर सकते बेदखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मालिकाना हक होने पर भी कानूनी प्रक्रिया को अपनाए बिना नहीं कर सकते बेदखल
विज्ञापन
शोघी के बटलाना गांव में जमीन पर 70 साल पुराने कब्जे के मामले में महिला को अदालत से राहत
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत का फैसला
रुचि सांख्यान
शिमला। जमीन का मालिकाना हक होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना वहां लंबे समय से रह रहे व्यक्ति को जबरन बेदखल नहीं कर सकता।
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने इस कानूनी सिद्धांत को दोहराते हुए शोघी के बटलाना गांव से जुड़े जमीन विवाद में दायर सिविल अपील खारिज कर दी। अदालत ने सीनियर सिविल जज शिमला के 28 अगस्त 2024 के फैसले को बरकरार रखा है। निचली अदालत ने जमीन के मालिकों को कब्जाधारी महिला को जबरन हटाने और विवादित स्थान पर निर्माण करने से रोका था। मामला शिमला तहसील के मोहाल बटलाना, डाकघर शोघी स्थित जमीन से जुड़ा है। गांव की रहने वाली लीलावती ने वर्ष 2016 में सिविल मुकदमा दायर कर बताया था कि जमीन पर उनका करीब 70 साल पुराना मकान बना है और आंगन पर भी उनका भौतिक कब्जा है। आरोप था कि पड़ोसी की जमीन खरीदने वाले सुमन कालिया और उनके पति रमेश चंद जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं, खुद को इस जमीन का मालिक बताकर उन्हें जबरन बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर सुमन कालिया और रमेश चंद ने अदालत में दलील दी कि उन्होंने 4 जनवरी 2007 को पंजीकृत सेल डीड के माध्यम से जमीन खरीदी थी। राजस्व रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी (सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी) ने वर्ष 2016 में लीलावती की ओर से कब्जा रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए दी दरख्वास्त खारिज कर दी थी। सीनियर सिविल जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर 28 अगस्त 2024 को लीलावती के पक्ष में आंशिक डिक्री पारित की थी। इसमें प्रतिवादियों को जबरन कब्जा लेने और निर्माण कार्य करने से रोक दिया था। इस फैसले के खिलाफ जमीन के मालिकों ने अक्तूबर 2024 में जिला अदालत में अपील दायर की थी।
कोर्ट ने यह की टिप्पणी
अपील पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने रिकॉर्ड का अवलोकन किया। अदालत ने पाया कि भले ही सुमन कालिया के पास जमीन का मालिकाना हक है, लेकिन बंदोबस्त प्रक्रिया और स्थानीय निवासियों के बयानों से स्पष्ट होता है कि लीलावती का विवादित जमीन और पुराने मकान पर 60 से 70 वर्षों से शांतिपूर्ण और स्थायी कब्जा है। अदालत ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सागर चंद नैयर बनाम सरिश्ता देवी और सुप्रीम कोर्ट के रामे गौड़ा सहित अन्य फैसलों का हवाला दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि कानून किसी को भी अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देता। लंबे समय से किसी संपत्ति पर शांतिपूर्ण कब्जे में रह रहे व्यक्ति को वास्तविक मालिक भी कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना बलपूर्वक बेदखल नहीं कर सकता। इस आधार पर अदालत ने सिविल अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा और लीलावती को राहत दी।