{"_id":"6ad76c87e43c32bc8d072b5a","slug":"video-dussehra-2026-in-jakhushimla-the-effigy-of-ravana-went-up-in-flames-the-moment-cm-sukhu-pressed-a-remote-button-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जाखू में सीएम सुक्खू के रिमोट दबाते ही जल उठा रावण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जाखू में सीएम सुक्खू के रिमोट दबाते ही जल उठा रावण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश सहित राजधानी शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शिमला के दौरान जाखू, समरहिल, संकटमोचन और रामनगर सहित अन्य स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुतलों का दहन किया। दशहरे पर समरहिल में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन हुआ। यहां मुख्य सचिव केके पंत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समरहिल में रावण का पुतला 50 फुट, कुंभकर्ण का 45 फुट और मेघनाद का 40 फुट ऊंचा रहा। जाखू में रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। यहां मेघनाद का पुतला 40 फुट और कुंभकर्ण का 35 फुट ऊंचा था। संकटमोचन मंदिर में रावण का 35 फुट और कुंभकर्ण व मेघनाद के 30-30 फुट ऊंचे पुतले जलाए गए। रामनगर में रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। इसके साथ ही आतिशबाजी के शो भी आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।