फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients are wandering around for X-rays at IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में एक्सरे करवाने के लिए भटक रहे मरीज

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients are wandering around for X-rays at IGMC
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को एक से दूसरे ब्लॉक में भटकना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को होती है। ओपीडी के पास एक्सरे की सुविधा न होने के कारण मरीजों को ट्रॉमा सेंटर, डी और बी ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ते हैं। अस्पताल में हड्डी रोग से पीड़ित कई ऐसे मरीज भी पहुंचते हैं, जिन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं एक्सरे करवाने के लिए ट्रॉमा सेंटर या अन्य ब्लॉक में पहुंचने पर यदि फॉर्म नहीं भरा होता है, तो मरीजों को दोबारा ओपीडी में लौटना पड़ता है। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़ के कारण एक्सरे करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए मरीज कई बार हड्डी रोग ओपीडी के पास ही एक्सरे कक्ष की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article