फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The city's business is picking up pace with the Diwali and wedding season.

Shimla News: दिवाली और शादियों के सीजन से रफ्तार पकड़ने लगा शहर का कारोबार

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The city's business is picking up pace with the Diwali and wedding season.
बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, कपड़ों, जूतों और गहनों की खरीदारी में तेजी, कारोबारियों ने मंगवाया अतिरिक्त स्टॉक
विज्ञापन

ठंड के चलते हीटर, ब्लोअर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी बढ़ रही मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मानसून सीजन के दौरान मंदा पड़ा राजधानी का कारोबार अब दिवाली और शादी के सीजन के चलते फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। कपड़ों, जूतों, गहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उत्पादों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को भी शहर के बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि दिवाली तक चलने वाला त्योहारी सीजन साल के सबसे व्यस्त खरीदारी के दौर में से एक होता है। पर्यटन सीजन के दौरान हजारों सैलानी शिमला पहुंचते हैं, लेकिन मालरोड के अलावा अन्य बाजारों में उनकी चहल-पहल सीमित रहती है। त्योहारी सीजन लोअर बाजार, रामबाजार, गंज समेत अन्य बाजारों के लिए सबसे अहम माना जाता है। इस दौरान स्थानीय लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। त्योहारी सीजन के साथ अब शादी की खरीदारी ने भी कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नवंबर और दिसंबर में शादियों के कई मुहूर्त हैं। इसके लिए लोग अभी से शहर के बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दस दिन में शादी के लिए कपड़ों, जूतों और गहनों की खरीदारी में काफी तेजी आई है। सौंदर्य प्रसाधनों की मांग भी बढ़ने लगी है। कारोबारियों के अनुसार नवरात्र से दिवाली तक बाजारों में त्योहारी माहौल बना हुआ है, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजारों में रौनक और बढ़ेगी जिससे कारोबार में तेजी आएगी। शहर के कारोबारियों ने दिवाली के लिए सामान का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना भी शुरू कर दिया है। फिलहाल ऊनी कपड़ों, सजावटी सामान और शादी के लिए पार्टी वियर कपड़ों का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन



कपड़ों और गहनों की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहल
दिवाली और शादी के सीजन में कपड़ों और जूतों की दुकानों पर सबसे ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं। मंदा पड़ा सर्राफा कारोबार भी पटरी पर लौटने लगा है। आभूषणों की दुकानों पर दिवाली और धनतेरस के लिए गहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। कई कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उपहार देने के ऑफर भी शुरू किए हैं। बर्तन कारोबारियों ने भी मांग को देखते हुए स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंड के चलते बढ़ी ऊनी कपड़ों और हीटरों की मांग
राजधानी में सुबह और शाम ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की खरीदारी में भी तेजी आई है। इसके अलावा हीटर और ब्लोअर की मांग भी बढ़ रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सजावटी लाइटों और घरेलू उपयोग के उत्पादों की मांग में और इजाफा होगा। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि नवरात्र से शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है और कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। त्योहारी सीजन, शादियों और ठंड बढ़ने से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिवाली तक चलने वाला त्योहारी सीजन हर कारोबारी के लिए अहम रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article