फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pea supply increased in Dhali vegetable market, prices decreased

Shimla News: ढली सब्जी मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ी, दामों में कमी

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pea supply increased in Dhali vegetable market, prices decreased
मंडी में हर रोज पहुंच रही मटर की एक हजार से अधिक बोरियां, 50 से 90 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन

मंडी में फूलगोभी 10 से 12 रुपये प्रतिकिलो बिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में मटर की आपूर्ति एक हजार बोरियों से अधिक पहुंच गई है। आपूर्ति बढ़ने के बाद मटर के दामों में गिरावट आई है। मंडी में मंगलवार को मटर 50 से 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिका जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। बीते दिनों मंडी में मटर के दाम 110 से 120 रुपये प्रति किलो तक थे।


आढ़तियों के अनुसार मंडी में मटर के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना मंडी में 100 से 1,200 बोरियां मटर पहुंच रहा है। आपूर्ति बढ़ने के कारण दामों में कमी आई है। इसके अलावा मंडी में फूलगोभी का सीजन भी शुरू हो गया है। फूलगोभी फिलहाल 10 से 12 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। मंडी में रोजाना फूलगोभी की 40 से 50 बोरियां पहुंच रही हैं। वहीं फ्रांसबीन की करीब एक हजार बोरियां मंडी में आ रही हैं। फ्रांसबीन 30 से 52 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है। इसके अलावा, बंदगोभी के दाम 5 से 12 रुपये और शिमला मिर्च के दाम 20 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ गई है। अब करसोग और कुमारसैन के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी मटर और दूसरी सब्जियां पहुंचने लगी हैं। आपूर्ति बढ़ने से दामों में कुछ गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दशहरे के कारण बाहरी राज्यों से मांग कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article