फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samples of paneer, curd, rasgullas and green coconut burfi failed in the city.

Shimla News: शहर में पनीर, दही, रसगुल्ले और ग्रीन कोकोनट बर्फी के सैंपल फेल

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Samples of paneer, curd, rasgullas and green coconut burfi failed in the city.
खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने भरे थे सैंपल
विज्ञापन

अब संबंधित कारोबारियों को जारी होंगे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की ओर से जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे सैंपलों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए पनीर, दही, रसगुल्ले और ग्रीन कोकोनट बर्फी के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं।

रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि नियमों के तहत संबंधित कारोबारियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया की अगुवाई में हाल ही में राजधानी के टुटू और लोअर बाजार क्षेत्रों से पनीर, दही, गुड़, बर्फी, रंगीन रसगुल्ले और ग्रीन कोकोनट बर्फी के सैंपल लिए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। अब जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि कुछ खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पनीर और दही रोजाना इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ हैं। ऐसे में इनके सैंपल फेल होना चिंता का विषय है। रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों ने भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों ने खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग से मांग की है कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी जांच की जाए।
विज्ञापन


टुटू और लोअर बाजार से लिए थे सैंपल
टुटू और लोअर बाजार से लिए गए पनीर, दही, रसगुल्ले और ग्रीन कोकोनट बर्फी के छह सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजया, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article