{"_id":"6a9fe5f5e8d3bdae0f0096f3","slug":"video-drug-smugglers-assets-worth-rs164-crore-seized-shimla-police-tightens-the-noose-on-financial-network-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नशा तस्कर की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज, शिमला पुलिस ने आर्थिक नेटवर्क पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नशा तस्कर की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज, शिमला पुलिस ने आर्थिक नेटवर्क पर कसा शिकंजा
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को आर्थिक स्तर तक ले जाते हुए शिमला पुलिस ने ठियोग के एक एनडीपीएस मामले में आरोपी की 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस की वित्तीय जांच में इन संपत्तियों का संबंध प्रथम दृष्टया मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से पाया गया है। पुलिस थाना ठियोग में 10 जून 2026 को एफआईआर नंबर 77/2026, धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर रहीघाट अस्पताल रोड ठियोग स्थित आरोपी सोहन लाल उर्फ हैपी की दुकान की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 71 ग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित तौर पर लंबे समय से अफीम की अवैध तस्करी में संलिप्त था और ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू सहित आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई वित्तीय जांच के दौरान आरोपी और उसके निकट सहयोगियों की वित्तीय गतिविधियों, संपत्तियों तथा आय के वैध स्रोतों की जांच की गई। इस दौरान एक आवासीय भूमि प्लॉट, एक कृषि भूमि का प्लॉट, दो मंजिला दुकान, एक वाहन तथा बैंक और डाकघर खातों में जमा राशि समेत कुल करीब 1.64 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान हुई।
पुलिस के मुताबिक वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ये संपत्तियां प्रथम दृष्टया मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित आय से जुड़ी पाई गईं। आरोपी की आय और उसकी संपत्तियों के बीच भी पर्याप्त अंतर पाया गया। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों को सीज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।