फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian all-rounder Deepti Sharma has risen to the sixth spot in the ICC Women's T20I bowler rankings

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग: श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, दीप्ति शर्मा को फायदा; मंधाना-हरमनप्रीत शीर्ष 10 में

Tue, 08 Sep 2026 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी आईसीसी की नवीनतम रैकिंग में गेंदबाजों में शीर्ष पर कायम हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है और उन्होंने स्थान का सुधार किया है।

विज्ञापन
Indian all-rounder Deepti Sharma has risen to the sixth spot in the ICC Women's T20I bowler rankings
श्री चरणी - फोटो : IANS

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मंगलवार को जारी टी20 गेंदबाजों की सूची में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर शीर्ष क्रम पर बरकरार हैं। वहीं, अनुभवी दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है। ताजा रैंकिंग में श्री चरणी पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन दूसरे, इंग्लैंड की चार्ली डीन तीसरे, दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा चौथे और इंग्लैंड की लॉरेन बेल पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

दीप्ति दो स्थान ऊपर चढ़ीं 
भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। दीप्ति अब छठे स्थान पर चली गई हैं। दीप्ति मौजूदा एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने तीन मैचों में आठ विकेट लिए हैं और भारतीय टीम को सेमीफाइनल में भारत की बढ़त में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें है, और पाकिस्तान की नशरा संधु एक स्थान की नुकसान के साथ आठवें नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल एक स्थान के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चामरी अट्टापट्टू को भी फायदा 
इसके अलावा, एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही कुछ अन्य गेंदबाजों को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। बांग्लादेश की मारूफा अख्तर ने 19 स्थान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू पांच स्थान ऊपर चढ़कर 28वीं रैंक पर हैं और सुल्ताना खातून नौ स्थान ऊपर चढ़कर 37वीं रैंक पर हैं। थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग चार स्थान के सुधार से 47वीं रैंक पर हैं और उनकी टीम की साथी सुलीपोर्न लाओमी 10 जगह ऊपर चढ़कर 53वीं रैंक पर हैं।
विज्ञापन

बल्लेबाजों में कौन किस स्थान पर?
महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग पर नजर डालें तो, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल दूसरे, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे, वेस्टइंडीज की हिली मैथ्यूज चौथे, भारत की स्मृति मंधाना पांचवें, श्रीलंका की चमारी अथापट्टू छठे, भारत की शफाली वर्मा सातवें, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर आठवें, ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा नौवें और भारत की हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed