फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many killed and injured as speeding truck collides with SUV in Maharashtra, News in Hindi

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: गोंदिया जिले में तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर; छह लोगों की मौत, सात घायल

Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में ट्रक और एक कार की टक्कर होने से तीन साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मजदूर थे और काम के सिलसिले में तेलंगाना के करीमनगर जा रहे थे।

विज्ञापन
Many killed and injured as speeding truck collides with SUV in Maharashtra, News in Hindi
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल मजदूर थे और मध्य प्रदेश के बालाघाट से तेलंगाना के करीमनगर काम के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: आसमान में चक्कर, फिर यू-टर्न; खराब मौसम के चलते सिलीगुड़ी लौटा मुख्यमंत्री शुभेंदु का हेलिकॉप्टर
विज्ञापन


ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर
पुलिस के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर नागरा गांव के पास हुआ। सामने से आ रही एसयूवी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने लोगों को वाहन से बाहर निकाला। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टीएमसी सांसद से जुड़े अखबार पर ईडी का शिकंजा: 24 घंटे की तलाशी में 60 करोड़ की कथित गड़बड़ी, क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं सभी मृतक
मृतकों की पहचान किरण संतोष वैद्य (26), संतोष मत्रे (38), सुशीला मत्रे (35), रूपसेन तेजलाल सत्याकर (35), ज्योति रूपसेन सत्याकर (32) और तीन वर्षीय आरुष मत्रे के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रक चालक मोहसिन खान (32) के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed