Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   BJP captures Udaipur Zila Parishad; Minister Babulal Kharadi says BJP has hoisted its flag for the third time

राजस्थान: उदयपुर जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर भाजपा का कब्जा, दलीचंद डांगी बने उप जिला प्रमुख

Thu, 26 Nov 2026 06:31 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 06:31 PM IST
BJP captures Udaipur Zila Parishad; Minister Babulal Kharadi says BJP has hoisted its flag for the third time

उदयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी ने कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 5 मतों से हराया। डांगी को 26 वोट मिले, जबकि डामोर के पक्ष में 21 मत पड़े। जीत के बाद कलेक्ट्री परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

इस मौके पर राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे। उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला परिषद में तीसरी बार भाजपा ने अपना परचम फहराया है। यह बेहद खुशी का पल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्री खराड़ी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
उप जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। कलेक्ट्री परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। दोनों विजेता पदाधिकारियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। दलीचंद डांगी के बाहर निकलते ही समर्थकों ने आतिशबाजी की और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम मेयर पारस सिंघवी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें: राजस्थान में बिना बहुमत 'बीएपी' ने कैसे बनाई सरकार?: चार जिलों में 4 अलग चाल, दो जगह अपने जिला प्रमुख बनवाए

सभी 47 सदस्यों ने किया मतदान, 5 वोटों से जीते डांगी
जिला परिषद सभागार में गुरुवार (26 नवंबर) को दोपहर 3 बजे उप जिला प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हुआ। चुनाव में जिला परिषद के सभी 47 सदस्यों ने हिस्सा लिया। भाजपा की ओर से दलीचंद डांगी और कांग्रेस की तरफ से उदयलाल डामोर मैदान में थे। मतगणना के बाद दलीचंद डांगी को 26 और उदयलाल डामोर को 21 वोट मिले। इस तरह डांगी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम में कांग्रेस के दो वोटों की क्रॉस वोटिंग होने की बात सामने आई है।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया था नामांकन
इससे पहले दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर के साथ उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, जिला प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे लालसिंह झाला और जिला परिषद सदस्य राजसिंह झाला मौजूद थे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी के साथ जिला प्रमुख हिम्मत सिंह झाला, मेयर पारस सिंघवी सहित कई नेता पहुंचे थे।

जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिले थे तीन अतिरिक्त वोट
इससे एक दिन पहले 25 नवंबर को जिला प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा के हिम्मत सिंह झाला ने कांग्रेस के लालसिंह झाला को हराया था। हिम्मत सिंह झाला को 27 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 20 वोट प्राप्त हुए थे। भाजपा के पास 24 सदस्यों का समर्थन था, इसके बावजूद उसे तीन अतिरिक्त वोट मिले थे। अब उप जिला प्रमुख चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को 26 वोट मिलने के साथ जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर पार्टी का कब्जा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: रूदौली में खिरका शरीफ के दीदार को उमड़े हजारों जायरीन, दुआओं में उठे हाथ

26 Nov 2026

सुखबीर बादल का आप पर आरोप-मोगा रैली में सरकारी खजाने और बसों का इस्तेमाल

26 Nov 2026

हल्द्वानी: सरस मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की धूम, काशीपुर के फरमूद अहमद का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

26 Nov 2026

भारत तिवारी एनकाउंटर: न्याय की मांग पर 27 नवंबर से भूख हड़ताल करेगी मां, आत्मदाह की भी दी चेतावनी

26 Nov 2026

संविधान दिवस पर शिमला में महिलाओं ने बुलंद की समानता की आवाज, सामाजिक न्याय जत्थे की शुरुआत

26 Nov 2026
विज्ञापन

गीडा के जीरो प्वाइंट पर गड्ढों से जाम और हादसों का खतरा, उद्यमियों ने लगाई गुहार

26 Nov 2026

चंबा में संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया नमन, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया योगदान

26 Nov 2026
विज्ञापन

चंबा में संविधान दिवस पर डीसी मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया निष्ठा का संकल्प

26 Nov 2026

वीडियो: कारोबारी की बहू का लहूलुहान हालत में वीडियो वायरल, ससुरालियों पर पीटने का आरोप

26 Nov 2026

राज्यपाल ने किया विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ

26 Nov 2026

बौराड़ी में सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग शुरू, सांस्कृतिक झांकी से दिखी लोक संस्कृति की झलक

26 Nov 2026

फरीदाबादछ: रोडवेज महाप्रबंधक ने निजी बस जब्त की

26 Nov 2026

VIDEO: ताजमहल में बंदरों का आतंक, पर्यटकों की सुरक्षा राम भरोसे

26 Nov 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती विवाद- प्रयागराज पहुंची रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय समिति, अभ्यर्थियों से वार्ता शुरू

26 Nov 2026

Video: लखनऊ में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में जुटे कार्यकर्ता

26 Nov 2026

'भोजपुर टोल प्लाजा हो फ्री': दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच का प्रदर्शन

26 Nov 2026

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

26 Nov 2026

वीडियो: वन विकास निगम के स्केलर पदों के लिए शारीरिक एवं दक्षता परीक्षा शुरू

गाेरखपुर: आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने किया बचाव कार्य

26 Nov 2026

वीडियो: खटीमा में 13वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

गंगोल गांव में नौ दिवसीय पांडव नृत्य का समापन, भावुक विदाई के साथ तीन साल बाद फिर आयोजन का संकल्प

26 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: दस जनवरी से गोला में होगी शतरंज प्रतियोगिता, देशभर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

26 Nov 2026

काशीपुर: अग्निशमन विभाग ने निजी अस्पतालों में फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की, खामियां मिलने पर नोटिस जारी

रोहतक में मंडलस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन संगीत में दिखाई प्रतिभा

26 Nov 2026

Video: मजबूती की पाठशाला’ में शांति दीदी का मैक्स कॉट लॉन्च

26 Nov 2026

Video: संविधान दिवस पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण

26 Nov 2026

Video: संविधान दिवस पर अंबेडकर महासभा में ली गई संविधान की रक्षा की शपथ

26 Nov 2026

गोरखपुर: भटहट में दो दिवसीय स्काउट-गाइड तहसील रैली संपन्न

26 Nov 2026

पीआरडी स्वंय सेवकों का कार्य बहिष्कार जारी मांगें न मानी तो परिवार सहित करेंगे आंदोलन

26 Nov 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed