Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
17 incidents of motorcycle theft revealed in Sirohi, Udaipur, Pali and Jalore districts
{"_id":"66fa95df9a2ffe57e801cf58","slug":"17-incidents-of-motorcycle-theft-revealed-in-sirohi-udaipur-pali-and-jalore-districts-2-accused-arrested-2-child-molesters-under-protection-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2163466-2024-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही, उदयपुर, पाली व जालोर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 17 वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही, उदयपुर, पाली व जालोर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 17 वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा सिरोही जिले सहित उदयपुर, पाली एवं जालोर जिलों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 17 वारदातों का खुलासा किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारी संरक्षण में लिए गए है। यह कार्रवाई पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। इस मामले में भोगीयाफली, मौरस, पुलिस थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी ओदाराम पुत्र रमेश कुमार गरासिया एवं प्रवीण कुमार पुत्र शांताराम गमेती को गिरफ्तार किया गया है।
पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा शहर में चोरी हुआ मोटरसाइकिल चोरियों की वारदात की घटना को गंभीरता से लेते इनका खुलासा करने के लिए हरसंभव प्रयास शुरू किए गए थे। इसके तहत अज्ञात चोरों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र की सहायता के साथ ही घटनास्थल के आसपास में स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद ट्रैस कर ओदाराम व प्रवीण को गिरफ्तार किया गया तथा दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान 4 माह पूर्व गोगुंदा, उदयपुर, 5 माह पूर्व आबुरोड, 3 माह तथा 2 माह पूर्व पिंडवाड़ा, भीनमाल, बाली, सिरोही, 3 माह पूर्व सरूपगंज, पाली तथा सिरोही से 17 मोटर साइकिलों की चोरी करना स्वीकार किया। चुराई गई सभी मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पन्नालाल, हेड कांस्टेबल ताराराम, कांस्टेबल जितेंद्रसिंह (विशेष भूमिका), अभयसिंह (विशेष भूमिका), लोकेश कुमार विशेष भूमिका), ओमप्रकाश एवं कांस्टेबल दानसिंह की विशेष भूमिका रही।
रेकी कर करते थे चोरियां एवं रात में वाहनों पर पथराव
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वे ऐशो आराम की जिंदगी जीने का शौक रखते थे। इस शौक को पूरा करने के लिए वे रेकी कर मोटरसाइकिल चोरियां करते थे तथा रात में हाईवे पर गुजरने वाले वाहनो पर पत्थर फेंक कर उत्पात मचाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।