{"_id":"67d6c1f7e01f142b990e6aef","slug":"the-500-year-old-tradition-of-nhaan-festival-continues-in-sangod-more-than-200-policemen-deployed-to-control-the-crowd-kota-news-c-1-1-noi1391-2730146-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kota News: सांगोद में न्हाण महोत्सव की 500 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम, सुरक्षा में तैनात 200 से ज्यादा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: सांगोद में न्हाण महोत्सव की 500 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम, सुरक्षा में तैनात 200 से ज्यादा जवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM IST
Link Copied
कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में फाल्गुन माह की तीज से सप्तमी तक चलने वाले न्हाण लोकोत्सव का आगाज हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के सांगोद कस्बे में इस महोत्सव का आयोजन होता है। न्हाण ने अखाड़ा चौधरी पाड़ा की बारह भोले की सवारी के साथ इस महोत्सव की शुरुआत हो गई। इससे पूर्व पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच घुघरी का जुलूस भी निकल गया।
स्थानीय निवासी प्रमोद ने बताया कि दोनों पक्षों ने परंपरागत तरीके से बाजार में जुलूस निकाला। जुलूस में न्हाण के नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में युवक एक दूसरे के लोगों पर परंपरागत अश्लील एवं फूहड़ नारेबाजी करते हुए निकले। जुलूस के बाद गेहूं व चैन से बने प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं जुलूस के दौरान दोनों पक्षों में टकराव न हो इसके लिए पुलिस के भी पुख्ता व्यवस्था की गई थी। साथ ही सावधानी के तौर पर पुराना बाजार में बेरीकेटिंग करवा कर जगह-जगह पुलिसकर्मी लगाए गए।
इससे पूर्व आयोजन को लेकर बाजार पक्ष के लोग शनिवार से ही तैयारी में जुटे रहे। वही स्वांग लाने वाले कलाकार भी अपनी अपनी तैयारी में व्यस्त रहे। न्हाण की शोभा बढ़ाने वाले दूर दराज के किन्नर के भी यहां आने का सिलसिला जारी रहा। न्हाण लोक उत्सव के दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। सांगोद थाने समेत देवली, कनवास, बपावर कला, पुलिस लाइन, पुलिस नियंत्रण कक्ष, क्वार्टी टीम, आरएसी के जवान समेत 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं पूरे आयोजन पर ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।