फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Municipal elections: Congress cancels tickets on last day of nomination, sparking accusations

कोटा निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन दो मिनट की देरी से छूटा चंद्रकला का नामांकन, कई दिग्गजों के टिकट कटे

Mon, 31 Aug 2026 07:32 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 07:32 PM IST
Municipal elections: Congress cancels tickets on last day of nomination, sparking accusations

नगर निगम चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कांग्रेस की चंद्रकला यादव और निरमा मीणा समय समाप्त होने से कुछ मिनट पहले पहुंचीं, लेकिन उनका नामांकन दाखिल नहीं हो सका। वहीं, नामांकन दाखिल कर चुकी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का आखिरी समय में टिकट काट दिया गया। कोटा में 100 वार्डों पर होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 100 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के सिंबल जमा कराए हैं। वहीं कांग्रेस ने 94 उम्मीदवारों को सिंबल दिए हैं।

2 मिनट की देरी से नहीं भर सकीं चंद्रकला यादव
कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला यादव वार्ड नंबर 96 से नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं। चंद्रकला के मुताबिक, शुरुआत में पार्टी की ओर से उन्हें सिंबल नहीं मिला था। नामांकन की अंतिम समय सीमा से कुछ देर पहले उन्हें सिंबल के लिए फोन आया। इसके बाद जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए उन्हें इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी। इसी दौरान नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो गया। महज 2 मिनट की देरी के चलते वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। इसी तरह वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी निरमा मीणा भी समय पर नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। वह करीब 1 मिनट की देरी से पहुंचीं, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते उनका नामांकन भी अधूरा रह गया।

पढ़ें: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

कांग्रेस ने कई दिग्गजों के टिकट काटे
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर खींचतान भी सामने आई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम ने वार्ड नंबर 88 से नामांकन दाखिल किया था। वह चुनाव की तैयारी भी कर रही थीं और उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट देगी। हालांकि, आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया। शालिनी गौतम इससे पहले पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस की दो बार पार्षद रह चुकीं समा मिर्जा को भी इस बार टिकट नहीं मिला। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 60 से तरन्नुम को प्रत्याशी बनाया है। समा मिर्जा ने शहर जिला अध्यक्ष पर टिकट काटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पूर्व उपमहापौर पवन मीणा का टिकट भी कांग्रेस ने काट दिया है।

11 सितंबर को होगी वोटिंग
नए परिसीमन के तहत दो नगर निगमों के एक होने के बाद कोटा में अब 100 वार्डों पर नगर निगम चुनाव होने हैं। इस बार महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि 21 सितंबर को महापौर का चुनाव होगा।  100 वार्डों में से 18 वार्ड एससी, 5 वार्ड एसटी, 20 वार्ड ओबीसी और 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर

31 Aug 2026

मणिकर्णिका की गलियों में चलने लगी नाव, छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार

31 Aug 2026

खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में थानों में दी शिकायत

31 Aug 2026

केतन हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, परिजनों ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

31 Aug 2026

जंगल कौड़िया टोल पर हंगामा, लोकल टोल वसूली का विरोध

31 Aug 2026
विज्ञापन

बाड़मेर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 55 में से 51 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, भाजपा ने अब तक नहीं खोले पत्ते

31 Aug 2026

अंबाला: बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाई पुलिस की पाठशाला, एसडी विद्या स्कूल में आरटीए ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

31 Aug 2026
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन

लुधियाना मिनी सचिवालय के बाहर भाकियू उगराहांं के सदस्यों ने लगाया पक्का धरना

31 Aug 2026

करनाल: राष्ट्रमंडल पैरा तलवारबाजी चैंपियनशिप में राजीव ने जीता स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग से शुरू किया था सफर, आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे जिले का नाम

31 Aug 2026

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो किलोमीटर दूर तक सुने गए धमाके

31 Aug 2026

मंदिर के पुजारी का कत्ल: फरीदाबाद में शव मिलने से हड़कंप, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी; परिवार से पूछताछ

31 Aug 2026

कालू बना जल्लाद: ठेकेदार ने 26 साल के सागर को बियर की बोतल से मार डाला, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

31 Aug 2026

लुधियाना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर को साैंपा ज्ञापन

31 Aug 2026

अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत से पहले शक्ति प्रदर्शन में जाम हुआ हाईवे

31 Aug 2026

बाराबंकी में सरयू की कटान में दो मकान सहित 250 बीघा फसल समाई

31 Aug 2026

राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन शुरू

31 Aug 2026

बहराइच में भीरा-पलिया के बीच रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी, मैलानी-नानपारा रूट की छह ट्रेनें रद्द

31 Aug 2026

मोगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर खूंखार कुत्ते का हमला, बुरी तरह नोचा

बिलासपुर: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बरठीं का कबड्डी, गेहड़वीं का खो-खो में दबदबा

31 Aug 2026

मंडी: लडभड़ोल महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद को किया याद, विद्यार्थियों ने लिया फिटनेस का संकल्प

31 Aug 2026

फिराक चौराहे से दाउदपुर काली मंदिर रोड पर लगा जाम

31 Aug 2026

जीडीए बोर्ड की 131वीं बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

31 Aug 2026

रवींद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

31 Aug 2026

कैंडल जलाकर नेपाल बाढ़ विभिषिका में जान गवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

31 Aug 2026

DDU में युवा चेतना वाटिका का लोकार्पण

31 Aug 2026

शंभू-खनौरी मोर्चों से चोरी सामान की भरपाई की मांग, डीसी कार्यालय फिरोजपुर के बाहर किसानों का धरना

लखनऊ में बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरी जनता

31 Aug 2026

चंडीगढ़ के पीजीजीसीजी 11 में मतदान करने पहुंचीं छात्राएं

लखनऊ में गर्भवती की मौत पर लोजपा की कार्यकर्ताओं ने घेरा सीएमओ ऑफिस

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed