बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Fraud In Central Narcotics Bureau: Inspector and constable who got jobs from dummy candidates dismissed, CBI

नारकोटिक्स ब्यूरो फर्जीवाड़ा: डमी कैंडिडेट से नौकरी पाने वाले इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बर्खास्त, CBI करेगी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 07:19 PM IST
Fraud In Central Narcotics Bureau: Inspector and constable who got jobs from dummy candidates dismissed, CBI
रेलवे के बाद अब केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में भी डमी कैंडिडेट के जरिए नौकरी पाने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। दोनों की नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से हुई थी और वे पिछले छह साल से सेवा में थे।
 
फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट से मिली नौकरी
उपायुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। जांच के दौरान दोनों के फोटो, हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे थे। मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के बाद दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर हादसे पर बोले गहलोत- संवेदना दिखाते तो आधा गुस्सा शांत हो जाता, पीड़ितों से मिले पूर्व CM
 
कौन हैं आरोपी कर्मचारी?
बर्खास्त इंस्पेक्टर का नाम प्रदीप है, जो हरियाणा का निवासी है और वर्ष 2019 में फर्जी तरीके से नौकरी पाई थी। वह वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में पदस्थ था। वहीं कांस्टेबल जाकिर हुसैन, बिहार का निवासी है, जिसने 2021 में जॉइन किया था और कोटा में तैनात था।
 
वैज्ञानिक जांच में खुला राज
विभाग के अनुसार, आरोपियों के दस्तावेज कर्मचारी चयन आयोग से मंगवाए गए और फोटो व हस्ताक्षरों का मिलान कराया गया। प्रदीप का फोटो मैच हो गया लेकिन जाकिर का नहीं हुआ। बाद में प्रदीप के फिंगरप्रिंट की जांच जयपुर लैब में कराई गई, जहां यह साबित हो गया कि नौकरी ज्वाइन करते समय और परीक्षा के समय लिए गए फिंगरप्रिंट अलग-अलग थे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘अवैध कॉलोनियों से आठ सप्ताह में कब्जे हटाए सरकार’, राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा
 
लाखों की वसूली की तैयारी
दोनों बर्खास्त कर्मचारियों ने अब तक वेतन और भत्तों के रूप में लाखों रुपये प्राप्त कर लिए हैं। विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर एक माह के भीतर यह रकम लौटाने का आदेश दिया है। यदि पैसा वापस नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
 
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो अब इस पूरे प्रकरण को सीबीआई को सौंपने की तैयारी कर रहा है, ताकि बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाजमऊ के वीआईपी रोड सरैया बाजार मोड़ पर हुआ गड्ढा, लोगों को निकलने में हो रही दिक्कत

20 Aug 2025

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू

20 Aug 2025

Shimla: कार्यशाला में सिखाई कांच के पात्र में कंकर, चारकोल और मिट्टी के साथ पौधे उगाने की तकनीक

20 Aug 2025

Meerut: डूडा व नगर निगम पर भड़की शिवसेना, गरीबों से खिलवाड़ के विरोध में कमिश्नरी पर प्रदर्शन

20 Aug 2025

Meerut: नौचंदी थाना क्षेत्र में व्यापारी से 50 लाख के आभूषण लूटने वाले ईरानी गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

20 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: समान वेतन की मांग को लेकर पीआरडी के जवानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

20 Aug 2025

Meerut: सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर में हुआ छठी महोत्सव का आयोजन

20 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: आवारा कुत्तों के काटने से जनता परेशान, अस्पतालों में लग रही लाइनें

20 Aug 2025

Meerut: देवनागरी इंटर कॉलेज में छात्रों ने ली शपथ, भारत विकास परिषद ने कराया जल संरक्षण कार्यक्रम

20 Aug 2025

Baghpat: टीकरी में महिला सफाई कर्मी व सुपरवाइजर के साथ हुई अभद्रता,मारपीट

20 Aug 2025

Pithoragarh: पदोन्नति की मांग पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन दूसरे दिन भी जारी, कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे

20 Aug 2025

निरीक्षण के बाद तैयार होगा इस्पातनगर-व्यापारनगर क्षेत्र का इस्टीमेट

20 Aug 2025

VIDEO: डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह...एसएन मेडिकल काॅलेज के छात्र शिखर को मिले 11 पदक

20 Aug 2025

Jodhpur News: फायरिंग की घटना के आरोपियों को सड़क पर लेकर निकली पुलिस, मौका मुआयना करवाने निकाली पैदल परेड

20 Aug 2025

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: गाजियाबाद में डीएमई पर बस डिवाइडर से टकराई, 14 यात्री घायल

20 Aug 2025

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा : इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार पलटी, चालक की मौत

20 Aug 2025

चंडीगढ़ में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

20 Aug 2025

Shimla: नौकरियों पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष नारेबाजी करते सदन से बाहर गया, जयराम ने ये कहा

20 Aug 2025

VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना, बोलबम के जयघोष से गूंजा निहालगढ़ रेलवे स्टेशन

20 Aug 2025

VIDEO: बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रशासन पर शव खींचकर बाहर करने का आरोप

20 Aug 2025

Lucknow: धूप और उमस के बीच पुराने लखनऊ में हुई बारिश

20 Aug 2025

Meerut: खेल विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सीसीएसयू मैदान में अभ्यर्थियों का फिटनेस ट्रायल

20 Aug 2025

Saharanpur: युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत रेड रन मैराथन का हुआ आयोजन, पांच किमी की हुई प्रतियोगिता

20 Aug 2025

यमुनोत्री घाटी में मूसलाधार बारिश थमने के बाद चटख धूप खिली

20 Aug 2025

बदरीनाथ हाईवे गौचर कमेड़ा के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बंद

20 Aug 2025

गैरसैंण में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान मंच के पदाधिकारी

20 Aug 2025

गंगोत्री हाईवे पर पसरा मलबा, वाहनों की आवाजाही हुई अवरुद्ध

20 Aug 2025

Jhansi: अवध फूड शॉप कर्मचारी को जमीन पर गिराकर लात-घुसों से पीटा, वीडियो वायरल

20 Aug 2025

दिल्ली अग्निकांड: शोरूम का मालिक गिरफ्तार, न के बराबर मिले अग्निशामक यंत्र, देखें ये खास रिपोर्ट

20 Aug 2025

करनाल में झाड़ियों में मिला खून से सना मिला नाबालिग का शव, एक आंख पर सूजन

20 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed