फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakul Preet Singh Break silence On Income Tax Raid says I am not involved in any illegal Foreign remittance

रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं', आयकर विभाग की छापेमारी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, क्या कहा?

Mon, 05 Oct 2026 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

Rakul Preet On Income Tax Raid: आयकर विभाग की छापेमारी के करीब हफ्तेभर बाद रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Break silence On Income Tax Raid says I am not involved in any illegal Foreign remittance
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet

विस्तार

बीते हफ्ते मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर आए। 20 से ज्यादा आईटी अधिकारियों की टीम वाशु भगनानी के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पूजा कासा इमारत पहुंची। आयकर विभाग की छापेमारी के सप्ताहभर बाद आज सोमवार को रुकल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

रकुल बोलीं- 'मैं जिम्मेदार नागरिक हूं'
मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया था। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें कथित विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं। इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वे पूरी ईमानदारी से टैक्स भरती हैं। वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं। साथ ही सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakul Preet Singh Break silence On Income Tax Raid says I am not involved in any illegal Foreign remittance
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet

'इंडस्ट्री में मेरा कोई 'गॉडफादर' नहीं'
रकुल प्रीत सिंह के हालिया पोस्ट में उनका दुख छलका है। उन्होंने कुछ ऑनलाइन रिपोर्टर पर बिना तथ्यों के खबरों की सनसनी बनाने का आरोप लगाया है। रकुल ने आईडी रेड को लेकर लिखा है, 'वह तलाशी मेरे बारे में नहीं थी। मैं बताना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से आती हूं। इंडस्ट्री में मेरा कोई 'गॉडफादर' नहीं था। मैंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और कानून का पालन करने वाले एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही अपने टैक्स भरती आ रही हूं'।

विज्ञापन

कहा- 'गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं'
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'मैं निजी तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी, किसी के भी नाम पर मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो मुझे कभी किसी ने कोई संपत्ति तोहफे में दी है और न ही मैं सिद्धांत के तौर पर ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं, जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित खबरें छापी हैं  कि वे इन्हें वापस लें और सच्चाई स्पष्ट करें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed