{"_id":"68a5803eff1c59710d001943","slug":"video-baghpat-indecency-with-women-cleaning-personnel-and-supervisor-in-tikri-assault-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: टीकरी में महिला सफाई कर्मी व सुपरवाइजर के साथ हुई अभद्रता,मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: टीकरी में महिला सफाई कर्मी व सुपरवाइजर के साथ हुई अभद्रता,मारपीट
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:28 PM IST
Link Copied
बागपत जनपद के दोघट में टीकरी नगर पंचायत में मंगलवार को महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्रता व सुपरवाइजर के साथ दो व्यक्ति द्वारा मारपीट के मामले में सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत पर धरना देकर बैठक गए। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
मंगलवार को टीकरी नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मचारी गीता पत्नी सजंय के साथ कस्बे के एक व्यक्ति जोगिंद्र द्वारा अभद्रता की गई। जिसके विरोध में सफाई कमर्चारियों के सुपरवाइजर गौरव राठी ने जोगिंद्र से जाकर कारण पूछा तो उसके भाई बबलू ने सुपरवाइजर गौरव के साथ लोहे की रॉड हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने गौरव को मेडिकल के लिए टीकरी सीएचसी पर भेजा। कर्मचारियों ने मामले की थाने पर शिकायत की,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर काम की हड़ताल कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर गीता,कोमल,गौरव राठी,संजीव कुमार, अमित कुमार,सोराज सिंह,मोहित कुमार, कपिल,राममेहर, रूपेश,रोहित,पवन आदि मौजूद रहे।
वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी/बागपत एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।