{"_id":"68a58024f23af23b3a00be97","slug":"video-teachers-strike-continues-demanding-promotion-in-pithoragarh-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पदोन्नति की मांग पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन दूसरे दिन भी जारी, कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पदोन्नति की मांग पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन दूसरे दिन भी जारी, कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
पिथौरागढ़ जिले में पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों की हड़ताल से जिले भर में आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप रही। विद्यार्थी स्कूल तो पहुंचे लेकिन बगैर पढ़ाई के ही उन्हें घर लौटना पड़ा। शिक्षकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, बिण और मूनाकोट ब्लॉकों में संचालित 128 इंटर कॉलेज और 87 हाईस्कूलों में तैनात 1455 शिक्षक मंगलवार को भी चॉकडाउन हड़ताल पर रहे। बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन सोमवार की तरह मंगलवार को भी उन्हें बिना पढ़ाई किए ही घर जाना पड़ा। इधर, शिक्षकों ने साफ तौर पर कहा कि वे लंबे समय से पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में अब वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। मंगलवार को चॉकडाउन हड़ताल में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, जिला मंत्री देवेश अवस्थी, प्रीति वर्मा, जीवन कापड़ी, भाष्कर पांडे, भूपेंद्र सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।