{"_id":"6abf649c4c892dabda027633","slug":"naunera-dam-in-rajasthan-full-to-brim-five-gates-opened-50000-cusecs-water-released-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नौनेरा बांध लबालब: पांच गेट खोले गए, 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; 217 मीटर पहुंचा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नौनेरा बांध लबालब: पांच गेट खोले गए, 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; 217 मीटर पहुंचा जलस्तर
Fri, 02 Oct 2026 01:51 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:51 PM IST
सार
इटावा में लगातार पानी की आवक के चलते नौनेरा बांध के पांच गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 217 मीटर तक पहुंच गया है और निकासी को जल्द 75 हजार क्यूसेक तक बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जल संसाधन विभाग ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) रामजल सेतु जल परियोजना के तहत बने पहले नौनेरा बांध के पांच गेट शुक्रवार सुबह पांच बजे खोल दिए हैं। नदियों से लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए विभाग ने बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में परवन नदी, कालीसिंध नदी और छापी बांध से लगातार पानी आ रहा है।
217 मीटर तक पहुंचा बांध का जलस्तर
जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज चौधरी ने बताया कि नौनेरा बांध की कुल भराव क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 217 मीटर तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विभाग ने बांध के पांचों गेटों को एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी बढ़ाई है। अधिकारियों के अनुसार, विभाग जल्द ही पानी की निकासी बढ़ाकर 75 हजार क्यूसेक तक करेगा। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के भराव क्षेत्र और नदी के बहाव क्षेत्र से लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें- बारां में 92 लाख की साइबर ठगी: डॉक्टर-इंजीनियर समेत चार और गिरफ्तार, नेपाल में बैठे सरगना तक पहुंचा बैंक खाता
विज्ञापन
इटावा में थमने लगा मानसून, दिन में गर्मी और रात में बढ़ी ठंडक
दूसरी ओर, इटावा और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियों का दौर अब थमने लगा है। क्षेत्र में बारिश रुकने के साथ ही दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण रात में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में क्षेत्र से मानसून की पूरी तरह विदाई की संभावना जताई है। विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।