{"_id":"68a58024cf24dcfef60dec3f","slug":"video-estimate-of-ispatnagar-vyaparnagar-area-will-be-prepared-after-inspection-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के बाद तैयार होगा इस्पातनगर-व्यापारनगर क्षेत्र का इस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के बाद तैयार होगा इस्पातनगर-व्यापारनगर क्षेत्र का इस्टीमेट
इस्पातनगर-व्यापारनगर औद्योगिक क्षेत्र के आधारभूत ढांचे की समस्याओं के संबंध में मंगलवार को उपायुक्त उद्योग ने कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र का नक्शा देखने के बाद उद्यमियों और पीडब्ल्यूडी के साथ निरीक्षण करके इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक क्षेत्र में ध्वस्त सड़क, नाली, सीवर और स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, झाड़ियों की समस्याओं को उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाए। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को बताया कि नगर निगम की ओर से कई बार बैठकों में इस्टीमेट तैयार करने की बात कही गई लेकिन क्षेत्र का नक्शा न होने के कारण इसे तैयार नहीं किया जा सका। बुध उपायुक्त उद्योग को नक्शा दिखाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।